- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- छात्रावास की सीढिय़ों में मिली सहायक...
Satna News: छात्रावास की सीढिय़ों में मिली सहायक शिक्षक की लाश

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर थाना क्षेत्र के सोहौला स्थित छात्रावास में सहायक शिक्षक की लाश सीढिय़ों पर मिलने से सनसनी फैल गई, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करण सिंह पुत्र धरम सिंह 54 वर्ष, निवासी कारीमाटी-उचेहरा, बीते काफी समय से रामनगर के शासकीय आदिवासी आश्रम शाला सोहौला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
रविवार रात को वह खाना खाकर सो गए, लेकिन जब सोमवार की सुबह छात्रावास के बच्चों और सहकर्मियों की नींद खुली तो करण सिंह सीढिय़ों पर अचेत अवस्था में पड़े मिले, उनके सिर पर चोट के निशान भी थे।
यह देखकर सभी लोग सकते में आ गए और फौरन ही डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को अवगत करा दिया, लिहाजा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच-पड़ताल के पश्चात मृतक के बेटे पुष्पराज समेत परिजनों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
Created On :   22 April 2026 4:40 PM IST












