Satna News: बगदरा घाटी में मारी टक्कर, फिर गुप्त गोदावरी मोड़ में कार सवार से लूट

बगदरा घाटी में मारी टक्कर, फिर गुप्त गोदावरी मोड़ में कार सवार से लूट
दो फोर व्हीलर में सवार 4-5 की संख्या में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम

डिजिटल डेस्क,सतना। चित्रकूट थाना क्षेत्र के गुप्त गोदावरी मोड़ पर कार सवार युवक को फिल्मी स्टाइल में दो फोर व्हीलर से घेरकर बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना सामने आने पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रैपुरा, जिला चित्रकूट-यूपी, अपने तीन दोस्तों के साथ कार क्रमांक यूपी 96 पी 9175 पर सवार होकर मंगलवार सुबह सीधी से रैपुरा लौट रहे थे, तकरीबन 5 बजे बगदरा घाटी पहुंचते ही पीछे से आई कार क्रमांक जीजे 05 सीएन 0590 और यूपी 90 पीके 7243 को टक्कर मारकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन गड़बड़ी की आशंका होने पर प्रदीप ने गाड़ी रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी, मगर जैसे ही गुप्त गोदावरी मोड़ पर पहुंचे, तो पीछे से दोनों गाडिय़ों में 4-5 लोग भी आ गए, जिनमें से एक ने झपट्टा मारकर प्रदीप के गले से सोने की चेन छीन ली और तेजी से यूपी की तरफ भाग गए।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से जहां नगर में हडक़ंप मच गया, तो वहीं पीडि़तों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Created On :   22 April 2026 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story