- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- रामनगर थाना अंतर्गत हटवा गांव के...
Satna News: रामनगर थाना अंतर्गत हटवा गांव के पास डिवाइडर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

डिजिटल डेस्क,सतना। रामनगर थाना अंतर्गत हटवा गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें युवक की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि प्रदीप पुत्र मोतीलाल पांडेय 30 वर्ष, निवासी हटवा, अपनी बाइक से बुधवार की शाम को कहीं जा रहे थे, तभी लगभग साढ़े 5 बजे जिगना-रामनगर मार्ग पर गांव के पास ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गई।
इस हादसे में सिर पर गंभीर चोट आने के कारण प्रदीप की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मरचुरी भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Created On :   18 Jun 2026 3:02 PM IST
Next Story












