- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- अमरपाटन थाना क्षेत्र के युवक ने...
Satna News: अमरपाटन थाना क्षेत्र के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क,सतना। अमरपाटन थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद श्यामलाल साहू पुत्र कामता प्रसाद कमरे में सोने चला गया, मगर जब आधी रात को पत्नी की नींद खुली तो वह बिस्तर पर नहीं मिला, लिहाजा उसने मोबाइल पर कॉल किया तो दो कच्चे मकान की पहली मंजिल से फोन की रिंग बजने की आवाज आई, लिहाजा पत्नी फौरन ऊपर पहुंची, जहां श्यामलाल फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
यह देखकर सकते में आई महिला ने शोर मचाकर परिजनों को एकत्र कर लिया और उसे फंदे से उतरवाते हुए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अभी तक जाने देने कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Created On :   18 Jun 2026 4:12 PM IST
Next Story












