Satna News: फैक्ट्रीकर्मी पर हमला कर अंगूठी, मोबाइल और साइकिल लूटी, ड्यूटी से लौटते समय 10-12 की संख्या में बदमाशों ने किया हमला

फैक्ट्रीकर्मी पर हमला कर अंगूठी, मोबाइल और साइकिल लूटी, ड्यूटी से लौटते समय 10-12 की संख्या में बदमाशों ने किया हमला
कोलगवां थाना अंतर्गत बिरला रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एक फैक्ट्री कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी की अंगूठी, मोबाइल और साइकिल लूट ली। इस वारदात की सूचना पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Satna News: कोलगवां थाना अंतर्गत बिरला रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एक फैक्ट्री कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर सोने-चांदी की अंगूठी, मोबाइल और साइकिल लूट ली। इस वारदात की सूचना पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ नगर निवासी कमलापति पांडेय 60 वर्ष, बुधवार की रात को 10 बजे फैक्ट्री में ड्यूटी के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। इस दौरान एमपीईबी सबस्टेशन के पास पहुंचते ही 10-12 की संख्या में बदमाशों ने रास्ता रोककर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया और फिर हाथ से सोने की एक व चांदी की दो अंगूठियों के साथ मोबाइल एवं साइकिल छीनकर भाग गए।

जान बचाकर पहुंचे घर ---

इस हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने किसी तरह घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई और पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए हॉस्पिटल चले गए, जहां पुलिसकर्मियों ने पीडि़त का बयान लेकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आरोपियों की धरपकड़ व पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Created On :   19 Jun 2026 4:02 PM IST

Tags

Next Story