Satna News: हाइवे और रेलवे ट्रैक पर घायल मिले 2 युवकों की मौत, शिनाख्त नहीं

हाइवे और रेलवे ट्रैक पर घायल मिले 2 युवकों की मौत, शिनाख्त नहीं
मैहर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर घायल मिले युवक की हॉस्पिटल में मौत हो गई, तो वहीं रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई, दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Satna News: मैहर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर घायल मिले युवक की हॉस्पिटल में मौत हो गई, तो वहीं रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई, दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीते 17 जून की शाम को हरनामपुर में सडक़ के किनारे अज्ञात 40 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मियों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। मृतक के पास कोई पहचान पत्र अथवा फोन नहीं मिला और न ही कोई परिजन सामने आए। ऐसे में शिनाख्त के प्रयास प्रारंभ करते हुए शव को मरचुरी में रखवा दिया गया, वहीं गुरुवार की सुबह हरदुआ के पास रेलवे ट्रैक पर लगभग 25 वर्षीय युवक किसी ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

Created On :   19 Jun 2026 4:10 PM IST

Tags

Next Story