Satna News: बंदूक की दम पर स्थल निरीक्षण करने के आरोपों पर सीईओ ने मांगा जवाब

बंदूक की दम पर स्थल निरीक्षण करने के आरोपों पर सीईओ ने मांगा जवाब
नोटिस में समाधान कारक जवाब नहीं दिए जाने पर उपयंत्री के विरुद्ध नियमों के तहत कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

डिजिटल डेस्क,सतना। मझगवां जनपद की हिरौंदी पंचायत में पदस्थ आरईएस के संविदा उपयंत्री सतीश कुमार समेले पर बंदूक की दम पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के आरोप हैं। सरपंच-सचिवों एवं ग्रामीणों से शिकायतें मिलने पर जिला पंचायत के सीईओ शैलेंद्र सिंह ने उप यंत्री को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब के साथ 22 जून को तलब किया है।

आरोप हैं कि उप यंत्री समेले पंचायत के अंतर्गत जब विकास एवं निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन के लिए स्थल निरीक्षण करने निकलते हैं, बंदूक उनके साथ होती है।

कारण बताओ नोटिस में सीईओ ने उप यंत्री के इस कृत्य को अनुशासनहीनता, लापरवाही, वरिष्ठ कार्यालय के दिशा निर्देशों एवं मनरेगा संविदा शर्तों का उल्लंघन माना है। नोटिस में समाधान कारक जवाब नहीं दिए जाने पर उपयंत्री के विरुद्ध नियमों के तहत कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Created On :   19 Jun 2026 3:57 PM IST

Tags

Next Story