- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- घूरडांग गोलीकांड के आरोपी पर होगी...
Satna News: घूरडांग गोलीकांड के आरोपी पर होगी रासुका की कार्रवाई

Satna News: कोलगवां थाना क्षेत्र के घूरडांग में रहने वाले एयरफोर्स ऑफिसर रामदास सिंह के बेटे हर्ष प्रताप सिंह 22 वर्ष, की हत्या के इरादे से 5 जून को दिनदहाड़े घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में मुंबई से पकड़े गए आदतन बदमाश अमर सिंह पिता अशोक सिंह परिहार 25 वर्ष, निवासी अकौना, को चार दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है, तो वहीं अब आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा कानून के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
यह भी पढ़े -टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत, धरमपुर गांव के समीप सीरनहार में हुई दर्दनाक घटना
पुलिस के मुताबिक घूरडांग में फायरिंग समेत आरोपी के खिलाफ 13 गंभीर अपराध दर्ज हैं, तो वहीं पूर्व में दो बार उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। गौरतलब है कि गोलीकांड में अब तक कुल 4 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, मगर मुख्य आरोपी अमित सोनी उर्फ बंटा अब भी गिरफ्त से दूर चल रहा।
Created On :   19 Jun 2026 4:04 PM IST













