- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- सिविल लाइन थाना अंतर्गत अड़ीबाजी के...
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत अड़ीबाजी के आरोप में 2 सगे भाई भेजे गए जेल

- पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
- आसपास के लोगों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया और थाने ले गए
Satna News: सिविल लाइन थाना अंतर्गत बचवई में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और अड़ीबाजी पर पुलिस ने सगे भाइयों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि संजय पुत्र घनश्यामदास कापड़ी 55 वर्ष, निवासी घनश्याम बिहार कॉलोनी, थाना कोलगवां, बीते 1 जून को अपने प्लाट का मुआयना करने गए थे।
जहां आरोपी भोला उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह 29 वर्ष, रूदन सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह 36 वर्ष, निवासी धनखेर, ने एक अन्य युवक के साथ अंदर घुसकर संजय के साथ गाली-गलौज कर रॉड-लाठी से मारपीट करते हुए रंगदारी मांगी।
इस दौरान आसपास के लोगों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया और थाने ले गए, जहां उनकी शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस प्रकरण का एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। आरोपी भोला के खिलाफ मारपीट के 2 एवं रूदन सिंह पर अड़ीबाजी, मारपीट के 6 प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।
Created On :   11 Jun 2025 1:13 PM IST














