- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- हार्वेस्टर की चपेट में आने से घायल...
Satna News: हार्वेस्टर की चपेट में आने से घायल महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |13 Nov 2025 1:50 PM IST
घटना के तुरंत बाद ही पीड़िता को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया
Satna News: सिंहपुर थाना अंतर्गत आमा गांव में हार्वेस्टर की चपेट में आने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि 11 नवंबर की सुबह कौशिल्या पति जमुना रजक 55 वर्ष, अपने खेत में हार्वेस्टर से धान की फसल कटवाने के बाद सामान समेट रही थी, तभी ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर महिला को चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
घटना के तुरंत बाद ही पीड़िता को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी हालत बिगड़ती चली गई और देर रात को महिला ने दम तोड़ दिया।
Created On :   13 Nov 2025 1:50 PM IST
Next Story












