- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- चाकू की नोक पर लूट के 2 आरोपी...
Satna News: चाकू की नोक पर लूट के 2 आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

- सायबर सेल की टीम को आरोपियों के जबलपुर में होने की लोकेशन मिली
- फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस कायमी कर आरोपियों की तलाश कर रही थी
Satna News: कोलगवां पुलिस ने चाकू की नोक पर दो युवकों से लूट के आरोपी अभिषेक दाहिया पिता मुन्ना दाहिया 21 वर्ष और विजय कुशवाहा पिता महिपाल कुशवाहा 22 वर्ष दोनों निवासी गणेश नगर नई बस्ती को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 2 चाकू और एक लाइटर वाली नकली पिस्टल और 16 हजार 500 रुपए के साथ मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि 18 जून को फरियादी आयुष श्रीवास्तव पिता रावेन्द्र श्रीवास्तव 23 वर्ष निवासी जवान सिंह कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने भाई और दोस्त के साथ कार से नीमी घूमने गया था। नीमी तालाब के पास खड़े थे तभी उक्त दोनों आरोपी समेत 3 लोग एक बाइक से आए और चाकू दिखाकर आयुष का कीमती फोन लेकर तालाब में फेक दिया।
खाते में ट्रांसफर कर लिए थे 44 हजार
आरोपियों ने चाकू की नोक पर आयुष के साथी का फोन पे पिन नंबर लेकर अपने खाते में 44 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने आयुष की कार के डैसबोर्ड में रखे 9800 रुपए भी लूट लिए।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस कायमी कर आरोपियों की तलाश कर रही थी, तभी सायबर सेल की टीम की को आरोपियों के जबलपुर में होने की लोकेशन मिली। लिहाजा पुलिस की टीम जबलपुर भेजी गई। वहां से दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
Created On :   17 July 2025 2:06 PM IST