- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप...
Satna News: 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में चचेरा भाई गिरफ्तार

- आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
- पुलिस पीडि़ता को लेकर सामुदायिक अस्पताल पहुंची
Satna News: महज 4 साल के मासूम से दुष्कर्म के आरोप में उचेहरा पुलिस ने पीडि़ता के 18 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता सोमवार की दोपहर जामुन खाने के लिए गांव के बगीचे में गई थी।
इसी बीच उसका चचेरा भाई पहुंच गया। अच्छी जामुन खिलाने का लालच देकर आरोपी मासूम को रेल लाइन के किनारे वीराने में ले गया। वहीं उसने मनमानी की। इसी बीच बालिका की रोने की आवाज सुनकर जब पास ही खेत में काम कर रहीं महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी भाग गया।
परिजन पीडि़ता को लेकर उचेहरा थाने पहुंचे। पुलिस पीडि़ता को लेकर सामुदायिक अस्पताल पहुंची, मगर वहां डॉक्टर नहीं होने के कारण मासूम को जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर, पुलिस ने आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Created On :   24 Jun 2025 1:44 PM IST