- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- जीआरपी के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी,...
Satna News: जीआरपी के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी, टेबलेट बरामद

डिजिटल डेस्क,सतना। राजकीय रेल पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रेन चोरी गिरोह की कमर तोड़ते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करते हुए 60 हजार कीमत का टेबलेट बरामद किया गया है।
चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि विगत दिनों कुलदीप कुमार नामक यात्री का कीमती सामान, मोबाइल और टेबलेट किसी ने चोरी कर लिया था, जिसकी शिकायत पर जांच करते हुए पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर फोन और अन्य चीजें बरामद कर ली गईं, मगर टेबलेट नहीं मिला।
ऐसे में खोजबीन जारी रखते हुए बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी अरुण पुत्र दुकौड़ी चौधरी, निवासी बकिया खुर्द, थाना रामपुर बाघेलान, को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 60 हजार कीमत का टेबलेट बरामद किया गया है।
Created On :   30 April 2026 3:44 PM IST
Next Story












