Satna News: हार्डवेयर गोदाम में चोरी के 2 आरोपी भेजे गए जेल

हार्डवेयर गोदाम में चोरी के 2 आरोपी भेजे गए जेल
हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

डिजिटल डेस्क,सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने हार्डवेयर गोदाम में चोरी का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि शीतल खेड़ा निवासी पुराना पावर हाउस का हार्डवेयर गोदाम कंपनी बाग में स्थित है, जहां कुछ बदमाशों ने उनकी तरफ से लगाया गया ताला तोड़कर सामान चोरी करने के साथ दूसरा ताला जड़ दिया और चाबी अपने साथ ले गए।

बीते 19 अप्रैल को यह बात सामने आने पर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की, जिस पर कायमी कर जांच प्रारंभ की गई और मुखबिरों के अलावा साइबर सेल की मदद से सुराग जुटाते हुए अमर उर्फ मोटू पुत्र बद्री प्रसाद वर्मा 42 वर्ष और आकाश पुत्र गुलाबचंद्र वर्मा 32 वर्ष, निवासी पुरानी आबकारी, को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

तब उनकी निशानदेही पर 65 हजार कीमत का सामान बरामद किया गया, जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Created On :   30 April 2026 3:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story