सतना: तेज रफ्तार कार दूसरे वाहन से टकराई, ४ वर्ष के मासूम की मौत, 10 घायल

तेज रफ्तार कार दूसरे वाहन से टकराई, ४ वर्ष के मासूम की मौत, 10 घायल
  • तेज रफ्तार कार दूसरे वाहन से टकराई
  • ४ वर्ष के मासूम की मौत, 10 घायल
  • मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत कुसेड़ी में बीती रात

डिजिटल डेस्क, सतना। मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत कुसेड़ी में बीती रात सडक़ हादसे में ४ वर्ष के मासूम हिमांशु पिता विजयराज सिंह निवासी बेलवा पैकान थाना रायपुर कर्चुलियान जिला रीवा की मौत हो गई। वहीं १० लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन १०८ एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि बीती रात तकरीबन १ बजे कटनी से मैहर की तरफ आ रही कार क्रमांक आरजे ३० सीए ७५५३ जैसे ही कुसेड़ी के पास पहुंची। अनियंत्रित होकर मैहर से कटनी की तरफ जा रहे टै्रक में जाकर कार क्रमांक एमपी २१ जेडसी ४८८४ से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार आरजे ३० सीए ७५५३ के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार मासूम की मौत हो गई।

यह भी पढ़े -दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी, २० हजार के गांजा के साथ धराया

ये पहुंचे अस्पताल

सडक़ हादसे की खबर मिलते ही मैहर सीएसपी राजीव पाठक और अमदरा थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों में रेखा पति श्रीकांत त्रिपाठी (52) निवासी ग्राम रैपुरा पिपरौंध थाना रीठी जिला कटनी, आशीष पिता अंजनी प्रसाद दुबे (42), शशांक पिता श्रीकांत त्रिपाठी (14), दीक्षा पिता श्रीकांत त्रिपाठी (23), सिद्धार्थ पिता श्रीकांत त्रिपाठी (26), नेहा पति आशीष दुबे (36), रुद्राक्ष पिता आशीष दुबे (12), सुयश पिता विजयराज सिंह (13) निवासी बेलवा पैरान थाना रायपुर कर्चुलियान, कल्पना पति विजयराज सिंह (27) और विजयराज पिता शिवनारायण सिंह (35) को सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया।

यह भी पढ़े -टीकमगढ़ से लापता युवक की रैन बसेरा में मिली लाश

Created On :   1 April 2024 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story