सिवनी: दो चरणों में आईं सवा लाख उत्तरपुस्तिकाएं, नवमीं, ग्यारहवीं के आज आएंगे प्रश्नपत्र, थानों में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

दो चरणों में आईं सवा लाख उत्तरपुस्तिकाएं, नवमीं, ग्यारहवीं के आज आएंगे प्रश्नपत्र, थानों में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र
  • दो चरणों में आईं सवा लाख उत्तरपुस्तिकाएं
  • नवमीं, ग्यारहवीं के आज आएंगे प्रश्नपत्र, थानों में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

डिजिटल डेस्क, सिवनी। नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण आज से शुरु हो जाएगा। ये परीक्षाएं छह मार्च से शुरु होकर २३ मार्च तक चलेंगी। इन प्रश्नपत्रों को परीक्षाकेंद्र के नजदीकी थानों में रखा जाएगा। मंगलवार को दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। जिसके बाद मूल्यांकन में और गति आने की संभावना है। जिले को अबतक दो चरणों में सवा लाख से अधिक उत्तरपु्स्तिकाएं मूल्यांकन के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं। जिले में दूसरे चरण में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरु हो गया। अब हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के अलावा दूसरे विषयों का मूल्यंाकन किया जाएगा।

नेताजी स्कूल से होगा वितरण

जिले में नवमीं और ग्यारहवीं की परीक्षाओं के लिए सोमवार को प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। जिला मुख्यालय में स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्कूल से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर इन कक्षाओं के प्रश्नपत्रों को नजदीकी थानों में रखा जाएगा। जिसके बाद प्रश्नपत्र वाले दिन थानों से प्रश्नपत्र लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े -२२४ केंद्रों में कल से होगी नवमीं ग्यारहवीं की परीक्षाएं, सोमवार को किया गया प्रश्नपत्रों का वितरण

दूसरे चरण का मूल्यांकन शुरु

जिले में बोर्ड परीक्षाओं की हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा था। दूसरे चरण की उत्तरपुस्तिकाओं के आ जाने के बाद शनिवार से अन्य विषयों का मूल्यांकन भी प्रारंभ हो गया है। हाईस्कूल में अब गणित और अंग्रेजी के प्रश्नपत्र और प्राप्त हो गए हैं। जिले को दोनों चरणों में मिलाकर ६८३९९ उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। जिसमें से २०६५१ का मूल्यांकन संपन्न हो चुका है। १६४ मूल्यांकन कर्ता उपस्थित हो रहे हैं। इसी प्रकार बारहवीं की अर्थशा , आईटी, भौतिकी, जीवविज्ञान, पशुपालन विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं और प्राप्त हो गई हैं। बारहवीं की ४५९५९ उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुईं हैं। जिसमें से ११२४२ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ७५ द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़े -आटा मिल का लाइसेंस निलंबित,दूध दही के लिए सेंपल

Created On :   5 March 2024 4:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story