सिवनी न्यूज: बेटी को लेकर गांव जा रहे पिता और उसके रिश्तेदार की मौत

बेटी को लेकर गांव जा रहे पिता और उसके रिश्तेदार की मौत
हाइवे में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

डिजिटल डेस्क सिवनी बंडोल थाना अंतर्गत सोनाडोंगरी गांव में नेशनल हाइवे पर रविवार को भीषण और दर्दनाक सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

ये है घटना

पुलिस ने बताया कि छपारा के पीपरढ़ाना निवासी मैखू(55)पिता कोदूलाल अरेवा अपने रिश्तेदार वैशाखू(50) पिता कतलसिंह अरेवा के साथ बाइक क्रमांक एमपी 28 जेडएच 2606 से सिवनी आया था। मैखू सिवनी में पढ़ रही अपनी बेटी संतोषी(12) को साथ लेकर तीनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सोनाडोंगरी में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में मैखू और वैशाखू गिर गए जिन्हें वाहन कुचलते हुए भाग गया। जबकि संतोषी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Created On :   13 Sept 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story