Seoni news: जबलपुर से सिवनी आकर पोल चुराने वाले पकड़ाए

जबलपुर से  सिवनी आकर पोल चुराने वाले पकड़ाए
तीन पिकअप और एक हाईड्रा मशीन जब्त- एक आरोपी फरार : चार गिरफ्तार

डिजिटल न्यूज़ सिवनी

फीडर सेपरेशन में लगने वाले बिजली के पोलों की चोरी का मामला सामने आया है। बंडोल थाना क्षेत्र में जबलपुर से आकर पोल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया है। आरोपी काफी शातिर थे। पुलिस ने पांच लाख रुपए के 19 एचबीम पोल के अलावा चार वाहनों को जब्त किया है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार ग्राम बकोड़ी बखारी में फीडर सेपरेशन का काम चल रहा है। वहां पर २० अक्टूबर की रात को अज्ञात लोग हाईड्रा मशीन से तीन पिकअप वाहन में बिजली पोल लोड कर रहे थे। फीडर सेपरेशन के कर्मचारियों को जानकारी लगी तो उन्होंने पीछा कर आरोपियों को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी2० जीबी 1320 ,एमपी 20 एक्सएफ 6022 एमपी 20 जेडक्यू 3589 एवं पीले रंग का बिना नंबर का हाईड्रा वाहन को जब्त किया है।

चार गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने जबलपुर के ग्वारीघाट निवासी करण पिता अशोक साहू, मनीष पिता रविकुमार साहू, प्रमोद पिता फागूलाल केवट और रीवा के पल्हान निवासी शुभम पिता प्रेमलाल कौल को गिरफ्तार किया है। जबकि पांचवा आरोपी अमित शाह फरार है।

Created On :  

Tags

Next Story