Seoni News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषकों को किया जा रहा जागरूक

विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषकों को किया जा रहा जागरूक
  • स्मार्ट खेती के लिए ड्रोन से किया छिडक़ाव
  • ग्रामीण कृषकों के प्रक्षेत्र पर ड्रोन के द्वारा छिडक़ाव एवं व्यवहारिक उपयोग के लिए संचालन एवं प्रदर्शन किया गया।

Seoni News: जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत स्मार्ट खेती के लिए कृषि अधिकारियों द्वारा ड्रोन तकनीकी का प्रदर्शन कर किसानों को जागरूक कर प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, मृदा परीक्षण, उन्नत किस्म के बीज की कृषि वैज्ञानिक सलाह दे रहे है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 अंतर्गत अब तक सिवनी, बरघाट, घंसौर, कुरई, छपारा, लखनादौन, धनौरा, केवलारी विकासखंडों मे 45 ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान मे वैज्ञानिको द्वारा कृषकों को उन्नत खैती के लिए टिप्स व जानकारी दी जा रही हैं।

अभियान में कृषि की नवीनतम तकनीक धान की डीएसआर विधि द्वारा खेती की तकनीक, सोयाबीन उत्पादन तकनीक, नवीन कृषि यंत्रों का उपयोग, नरवाई के लिए विभिन्न यंत्रों से प्रबंधन कैसे करें इस विषय पर विस्तार से किसानों को जानकारी दी जा रही है।

ड्रोन से किया छिडक़ाव

अभियान दौरान ग्रामीण कृषकों के प्रक्षेत्र पर ड्रोन के द्वारा छिडक़ाव एवं व्यवहारिक उपयोग के लिए संचालन एवं प्रदर्शन किया गया। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा अभियान में ग्राम पंचायत स्तर पर विकिसित कृषि संकल्प यात्रा का निरीक्षण एवं कार्यक्रम की जानकारी ली जा रही है।

Created On :   4 Jun 2025 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story