- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सिवनी
- /
- तमिलनाडू से बिहार के लिए ले जाया जा...
सिवनी न्यूज़: तमिलनाडू से बिहार के लिए ले जाया जा रहा दुनिया का सबसे वजनी और बड़ा शिवलिंग

सिवनी। बिहार के चंपारण जिले में स्थापित होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा और वजनी शिवलिंग सिवनी से होकर गुजरा। लोगों को जैसे-जैसे जानकारी मिली वे दर्शन के लिए उमड़ पड़े। सोमवार को शिवलिंग सिवनी से होकर छपारा पहुंचा। यहां से उसे बिहार के लिए रवाना किया जाएगा। 2.10 लाख किलो वजनी शिवलिंग को १०६ चके वाले विशालकाय ट्रॉला में लोड कर ले जाया जा रहा है। रामायण मंदिर में होगा स्थापित जानकारी के अनुसार तमिलनाडू के महाबलीपुरम के पट्टीकाडू गांव में शिवलिंग तैयार किया गया है। यह बिहार जिले के चंपारण में 123 एकड़ में बन रहे रामायण मंदिर परिसर में स्थापित किया जाएगा। 2316 किमी लंबे सफर को पूरा करने में अभी करीब 20 दिन और लग सकते हैं। जिस रास्ते से उसे ले जाया जा रहा है उस रास्ते की पहले ही मैपिंग हो चुकी है। शिवलिंग की ऊचाई 33 फीट है। इसे तैयार करने में करीब तीन करोड़ का खर्च आया है। खास है शिवलिंग तमिलनाडू की विनायक वेंकटरमण कंपनी के वास्तुकार लोकनाथ ने इसे दस साल की कड़ी मेहनत से तैयार किया है। खास बात यह है कि एक ही ग्रेनाइट पत्थर से इसे तैयार किया गया है। इसमें काफी संख्या में शिवलिंग भी बने हुए हैं। इसे ट्रॉला में रखने से पूर्व मंत्रोच्चार कर रवाना किया गया। यह तमिलनाडू, महाराष्ट्र ,यूपी होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। जहां से भी शिवलिंग ले जाया जा रहा है, वहां पर लोग पूजन ओर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। एक माह के भीतर हो जाएगा स्थापित शिवलिंग को पहुंचने में अभी करीब 20 दिन का वक्त लग सकता है। एक माह के भीतर यानी जनवरी के अंत तक या फिर फरवरी माह के शुरुआत में इसे स्थापित करने की बात कही जा रही है। ट्रॉला को चलाने के लिए दक्ष चालकों के साथ निगरानी और सुरक्षा की टीम भी साथ चल रही है।
Created On :   15 Dec 2025 11:10 PM IST












