Sidhi News: 15 वर्षीय नाबालिग बालिका लापता, संदिग्धों से पूछताछ के साथ बालिका की तलाश जारी

15 वर्षीय नाबालिग बालिका लापता, संदिग्धों से पूछताछ के साथ बालिका की तलाश जारी
पुलिस की प्राथमिकता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करना है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

डिजिटल डेस्क,सीधी। सीधी के कुसमी कुसमी थानांतर्गत गांव से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने स्थानीय स्तर पर फुल्की का ठेला लगाने वाले अंकित नामक युवक पर बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बालिका के लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की और युवक की भूमिका पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमी पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है तथा बालिका की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस की प्राथमिकता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करना है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Created On :   1 Oct 2026 7:00 PM IST

Next Story