Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का आगाज

संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का आगाज
पार्क प्रबंधन ने बताया कि यहाँ बाघ, तेंदुआ सहित कई वन्य प्राणी आसानी से दिखाई देते हैं।

डिजिटल डेस्क,सीधी। संजय टाइगर रिजर्व में 01 अक्टूबर से पर्यटन सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। पार्क प्रबंधन द्वारा बड़काडोल गेट पर प्रथम पाली में आये पर्यटकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर पार्क प्रबंधन ने बताया कि यहाँ बाघ, तेंदुआ सहित कई वन्य प्राणी आसानी से दिखाई देते हैं। दुबरी बस्तुआ परिक्षेत्र के घने वनों में बाघ,तेंदुआ,भालू, चीतल,सांभर,नीलगाय एवं विविध पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है, जिसके कारण इस वर्ष पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की पूरी संभावना है।

पार्क प्रबंधन ने समस्त पर्यटकों से अपील की है कि वे वन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें,जंगल में शांति बनाए रखें,प्लास्टिक का उपयोग न करें एवं वन्यजीवों को उचित दूरी से ही देखें।

Created On :   1 Oct 2026 6:50 PM IST

Next Story