Sidhi news: सीधी के मुक्केबाजों ने भोपाल में दिखाया दम, 15 पदकों पर जमाया कब्जा

सीधी के मुक्केबाजों ने भोपाल में दिखाया दम, 15 पदकों पर जमाया कब्जा
सीधी के मुक्केबाजों ने एक स्वर्ण, दो रजत और 12 कांस्य पदक अपने नाम किए

डिजिटल न्यूज़ सीधी

सीधी के खिलाड़ियों ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे जोरदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक अपने नाम किए। 26 से 30 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी एवं सीधी जिला बॉक्सिंग संघ के 37 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

आशी तिवारी ने जीता स्वर्ण

प्रतियोगिता में आशी तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। तनु सिंह और काजल सिंह ने रजत पदक जीते। वहीं कशिश सिंह, आशिका सिंह, पलक द्विवेदी, ईशा चतुर्वेदी, सिद्धार्थ सिंह, पियूष सिंह, आकाश सिंह, शिवेश अग्रहरी, दीपक पाल, ओम तिवारी, अंश गोस्वामी और तनमय सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए।

मेहनत और प्रशिक्षण का मिला परिणाम

मुख्य कोच सूरज शुक्ला और सहायक कोच आदर्श द्विवेदी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान पंचिंग, फुटवर्क, डिफेंस और मुकाबले की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया।

राज्य स्तर पर 15 पदक जीतने के बाद महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी और सीधी जिला बॉक्सिंग संघ में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की उपलब्धि जिले के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Created On :   2 Oct 2026 2:56 PM IST

Tags

Next Story