बिरसिंहपुर न्यूज: गैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
दंडवती कांवर यात्रा रही आकर्षण का केंद्र,

डिजिटल डेस्क बिरसिंहपुर सावन के अंतिम सोमवार को बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध श्री गैबीनाथ धाम में बारिश के बीच करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया।

झमाझम बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।

सांसद गणेश सिंह ने भी गैबीनाथ धाम पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।

दंडवती कांवर यात्रा रही आकर्षण का केंद्र, सैकड़ों शिवभक्त हुए शामिल।

प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, मंदिर प्रबंधन और स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्था। समाजसेवियों ने श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया।

हर-हर महादेव


Created On :   24 Aug 2026 7:27 PM IST

Tags

Next Story