कर्ज से परेशान किसान पुत्र ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान पुत्र ने की आत्महत्या
  • किसान पुत्र ने की आत्महत्या
  • कर्ज से था परेशान

डिजिटल डेस्क, समुद्रपुर. तहसील के गिरड परिसर अंतर्गत आनेवाले जोगिणगुंफा परिसर निवासी किसान पुत्र ने कर्ज न अदा कर पाने को लेकर जहर प्राशन कर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार, 25 जून को सामने आयी। मृतक का नाम नाना व्यापारी (47) बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार नाना व्यापारी गत अनेक वर्षो से पिता की 20 एकड़ खेती कर परिवार का उदरनिर्वाह कर रहे थे। गत वर्ष उपज हानि तथा अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ। जिससे अब इस बार खेती कैसे करे? इसकी चिंता उन्हें सता रही थी। इस बार उन्होंने हिम्मत कर घर की 20 एकड़ खेती के साथ अन्य 6 एकड़ खेती किराए से करने के लिए ली थी। लेकिन खरीफ मौसम में बुआई व अन्य कामों के लिए पैसे कहां से लाए? यह चिंता उन्हें सता रही थी। वहीं दूसरी ओर पिता की भी तबीयत खराब रहने से उपचार का खर्च भी अधिक था। पहले ही उन पर कर्ज था। जिससे चिंता में डूबे नाना व्यापारी ने घर में जगह प्राशन किया।

उन्हें उपचार हेतु गिरड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया। परंतु हालत खराब होने से सेवाग्राम अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। नाना व्यापारी के पश्चात वृद्ध माता-पिता, पत्नी, ढाई साल की पुत्री है। इस घटना से परिसर में शोक का माहौल है।

Created On :   26 Jun 2023 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story