यवतमाल: तालाब में डूबने से युवक की मृत्यु, नहाते वक्त गहरायी का अंदाजा नहीं लगा सका

तालाब में डूबने से युवक की मृत्यु, नहाते वक्त गहरायी का अंदाजा नहीं लगा सका
  • तालाब में डूबा युवक
  • डूबने से युवक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. शहर से कुछ दूरी पर पिंपलगांव के तालाब में अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक को पानी की गहरायी का अंदाजा नहीं होने से वह डूब गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। यह घटना रविवार 2 जून को घटी, जो सोमवार, 3 जून को उजागर हुई। मृतक की पहचान शहर के पाटीपुरा निवासी आरूष ऊर्फ बिट्टु रितेश मुन (18) के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरूष अपने 5 से 6 साथियों के साथ रविवार को दोपहर में पिंपलगांव तालाब में नहाने गया था। यहां उसने अपने दोस्तों के साथ तालाब के इस छोर से दूसरे किनारे तक तैरते जाने की शर्त लगायी थी। लेकिन तालाब में बड़े पैमाने पर गाद होने के चलते और पानी की गहरायी का अंदाजा नहीं होने से आरूष डूब गया।

इसकी जानकारी उसके साथियों ने परिजनों को दी और जिसकी जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग काे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन विभाग का दल बीती शाम से रबर बोट की सहायता से खोज में जुटा था। लेकिन काफी समय होने से आज सुबह फिर खोज की घटना के करीब 24 घंटे बाद शाम 4.30 बजे उसका शव बरामद हुअा। इस घटना से परिसर में शोक की लहर फैली है।

Created On :   4 Jun 2024 12:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story