IPL 2026: गुजरात के खिलाफ मैच में पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़े विराट, देखें वीडियो

गुजरात के खिलाफ मैच में पाटीदार के विकेट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़े विराट, देखें वीडियो
आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। बेंगलुरु की पारी के दौरान रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल मचा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। अपने होम ग्राउंड पर खेले गए इस मैच को गुजरात ने 4 से विकेट जीत लिया। लेकिन इस मैच में बेंगलुरु की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिस पर जमकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, टीम के कप्तान रजत पाटीदार का कैच जेसन होल्डर ने लपका था, लेकिन उनका कैच सुरक्षित था या नहीं इस पर विवाद चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

मामला बेंगलुरु की पारी के 8वें ओवर का है। गुजरात की तरफ से यह ओवर अरशद खान फेंक रहे थे और सामने थे बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार। ओवर की चौथी गेंद पर रजत ने लेग साइड में ऊंचा शॉट लगाया। टाइमिंग अच्छी न होने की वजह से गेंद हवा में चली गई। जेसन होल्डर ने भागते हुए एक शानदार कैच लपका।

होल्डर का कैच तो बढ़िया था लेकिन उस पर बवाल इसलिए हो रहा है क्योंकि कैच पूरा करते समय उन्होंने बॉल को ग्राउंड से टच कर दिया था। लेकिन थर्ड अंपायर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गेंद पूरी तरह होल्डर के कंट्रोल में थी। गेंद ग्राउंड में टच नहीं हुई क्योंकि उंगलियां नीचे थीं।

अंपायर के इस फैसले से विराट कोहली नाराज दिखे। उन्होंने अंपायर से इसे लेकर बहस भी की। वहीं कमेंट्री कर रहे मोहम्मद कैफ ने भी कहा कि शायद गेंद जमीन से टच हो गई थी। इसी वजह से इस कैच पर इतना बवाल मचा हुआ है।

देखें वीडियो....

Created On :   1 May 2026 12:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story