IPL Matches: मुंबई से लेकर दिल्ली तक किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, जाने चेन्नई किस पायदान पर

मुंबई से लेकर दिल्ली तक किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, जाने चेन्नई किस पायदान पर
आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले किस टीम ने खेले हैं, आइए जानते हैं टॉप-5 टीमों के बारे में।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की शुरुआत सन् 2008 में हुई थी। अब तक 18 सीजन हो चुके हैं, 2026 में लीग का 19वां सीजन चल रहा है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी टीम हैं जिन्होंने एक से अधिक बार ट्रॉफी जीती है। MI और CSK ऐसी टीमें हैं जो जो सबसे ज्यादा बार टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी हैं। क्या आप जानते हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले किस टीम ने खेले हैं, आइए जानते हैं टॉप-5 टीमों के बारे में।

मुंबई इंडियंस (MI) IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार मैच खेलने वाली टीम है। MI ने इस लीग में अब तक 285 मुकाबले खेले हैं और 5 बार खिताब अपने नाम किया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) 279 मुकाबले खेले हैं। RCB 4 बार फाइनल खेल चुकी है और एक बार चैंपियन बनी।

पांच बार की चैंपियन और 10 बार फाइनल में जहग बनाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे ज्यादा मैच खेलने की सूची (टॉप-5) में शामिल नहीं है। चेन्नई टूर्नामेंट में सिर्फ 261 मुकाबले खेले हैं। वहीं, 273 मैच खेलने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की बात करें तो वह चौथे स्थान पर है, जबकि 5वें नंबर पर पंजाब किंग्स (PBKS) है, जिसने 271 मैच खेले हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग को जॉइन किया था।

  1. 285 मैच - मुंबई इंडियंस
  2. 279 मैच - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  3. 274 मैच - दिल्ली कैपिटल्स
  4. 273 मैच - कोलकाता नाइट राइडर्स
  5. 271 मैच - पंजाब किंग्स
  6. 261 मैच - चेन्नई सुपर किंग्स
  7. 245 मैच - राजस्थान रॉयल्स
  8. 205 मैच - सनराइजर्स हैदराबाद

Created On :   30 April 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story