IPL 2026: RCB ने GT को दिया 156 रन का टारगेट, गुजरात के गेंदबाजों के सामने बेंगलुरु ताश के पत्तों की तरह ढह गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का 42वां मैच में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में GT ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर बनाए 155 रन। अरशद खान ने 3 और रशिद खान ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इस सीजन यह पहली बार हुई है कि आरसीबी की पूरी टीम ऑल आउट हो गई हो। बेंगलुरु आखिरी बार साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ऑलआउट हो गई थी। उस मैच में पूरी टीम 189 रन पर सिमट गई थी। 342 दिनों के बाद गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरू के सारे 10 विकेट चटकाने का काम किया है। पारी में पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी बेंगलुरु की शुरुआत ठीन नहीं थी। टीम को पहला झटका जैकब बेथल के रूप में लगा वह 5 गेंदों में 5 रन बना कर आउट हो गए।
जिस तरह से बेंगलुरु के विकेट गिर रहे थे, एक समय ऐसा लग रहा था कि RCB 150 का स्कोर भी नहीं कर पाएगी। टीम ने 96 के स्कोर पर 6 विकेट खो दिए थे। रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर और भुवनेश्वर कुमार ने बहुत बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए। बेंगलुरु गिरते परते 150 का आंकड़ा कर पाई। पंद्रह ओवर के बाद बेंगलुरु के बल्लेबाज 59 रन ही जोड़ पाए। कोई भी लंबी पारी नहीं खेल सका।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 सीजन की 7वीं जीत पर रॉयल्स की निगाहें, कैपिटल्स के लिए 'करो या मरो' जैसा मुकाबला
गुजरात के गेंदबाजों ने कहर ढा दिया, बेंगलुरु के किसी भी बल्लेबाज को लंम्बी पारी नहीं खेलने दी। जीटी का एक भी गेंदबाज ऐसा नहीं था जिसने विकेट न ली हो। अरशद खान ने तो जैसे बेंगलुरु के बल्लेबाजों के हाथ ही बांध दिए थे अपने ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। जेसन होल्डर और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाड़ा एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
Created On :   30 April 2026 9:28 PM IST













