IPL 2026: मुंबई समेंत 3 टीमों की उम्मीदें बरकरार, पहुंच सकती हैं प्लेऑफ में, जाने पूरा समीकरण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 19वें सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में आधे से ज्यादा मैच हो चुके हैं। 29 अप्रैल को लीग का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। SRH ने मैच 6 विकेट से जीत लिया। मुंबई को मिली इस हार के बाद उस पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का डर सता रहा है। आपको बता दें, सिर्फ एमआई को ही नहीं, बल्कि मुंबई के साथ-साथ इन तीन टीमों को भी प्लेऑफ से बाहर जाने का खतरा मंडराने लगा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई को प्लेऑफ से बाहर जाने का डर सता रहा है। ये टीमें अब तक 8-8 मुकाबले खेल चुकी हैं और सिर्फ 2-2 मैच जीते हैं। कोलकाता का एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिसके कारण उसे 1 प्वाइंट दे दिया गया था। KKR को वह मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना था।
मुंबई इंडियंस
MI अब तक 8 मुकाबले खेल चुकी है, 2 में उसे सफलता मिली और बाकी सब में हार का सामना करना पड़ा। अगर MI अपने आगामी सभी मैचों को जीतती है तो उसके पास 16 प्वाइंट्स होंगे। कभी-कभी टीमों को 16 प्वाइंट्स मिलने पर दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं, गौर करने वाली बात यह है कि अगर मुंबई ने यहां से कोई भी मैच गंवाया तो टीम को प्लेऑफ में पहुंचा मुश्किल हो जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स
LSG 8 मैच खेल चुकी है 6 में हार का सामना किया और 2 में सफलता मिली। टीम को 6 मुकाबले और खेलने है। अगर लखनऊ बाकी बचे हुए मैचों में जीत हासिल करती है तो उसके पास 16 प्वाइंट्स होंगे और प्लेऑफ में जाने की उम्मीद भी जारी रहेगी।
कोलकाता नाइट राइडर्स
KKR को 8 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा और 2 में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इसके साथ टीम के पास 5 प्वाइंट्स हैं। यहां से कोलकाता को 6 लीग मैच और खेलने हैं, जिसमें सभी में जीत हासिल कर टीम 17 प्वाइंट्स पर पहुंचकर प्लेऑफ की प्रबल दावेदार होगी। लेकिन एक भी हार टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग असंभव कर सकती है।
Created On :   30 April 2026 7:50 PM IST












