IPL 2027 Schedule Update: टूर्नामेंट के आगामी सीजन पर आया बड़ा अपडेट, हर साल इस महीने से होगी लीग की शुरुआत, मैचों की संख्या कितनी होगी?

टूर्नामेंट के आगामी सीजन पर आया बड़ा अपडेट, हर साल इस महीने से होगी लीग की शुरुआत, मैचों की संख्या कितनी होगी?
IPL 2026 अभी पिछले महीने ही खत्म हुआ है, टूर्नामेंट का बुखार लोगों के सर से अभी उतरा भी नहीं है उससे पहले आगामी सीजन को लेकर नया अपडेट आ गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। IPL 2026 अभी पिछले महीने ही खत्म हुआ है, टूर्नामेंट का बुखार लोगों के सर से अभी उतरा भी नहीं है उससे पहले आगामी सीजन को लेकर नया अपडेट आ गया है। आईपीएल को लेकर चर्चा चल रही थी कि आईपीएल हर साल मार्च महीने से शुरू होगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट के मुकाबले बढ़ाए जाने को लेकर बातचीत चल रही थी इस पर अब नया अपडेट क्या आया है? आइए इसके बारे में आपको बताते हैं क्या नया अपडेट आया है।

मई के महीने में देश के ज्यादातर राज्यों में काफी गर्मी पड़ती है इसलिए BCCI ने खिलाड़ियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए नया तरीका अपनाया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि अगले साल आईपीएल 10 मार्च से 15 मई तक आयोजित करने पर विचार चल रहा है। मैचों की संख्या बढ़ाए जाने के बारे में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बात करते हुए यह कहा था। इंटरनेशनल मैचों की व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 नहीं किया जाएगा।

बोर्ड के सचिव ने कहा कि मई के महीने में तापमान अत्यधिक गर्म हो जाता है इसलिए टूर्नामेंट को दो सप्ताह पहले शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई के साथ-साथ हमारी आईपीएल संचालन परिषद में भी इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या हम टूर्नामेंट को मार्च के आखिर के बजाय थोड़ा पहले शुरू कर सकते हैं।'

सैकिया ने कहा, 'अगले साल से हम इसे जल्दी शुरू करने का प्रयास करेंगे। मैंने अपने महाप्रबंधक (खेल विकास) (पूर्व तेज गेंदबाज एबी कुरुविला) को निर्देश दे दिया है कि वह ऐसा कार्यक्रम तैयार करें जिससे हम 10 मार्च तक टूर्नामेंट शुरू करके 15 मई तक समाप्त कर सकें।'

आईपीएल 2027 में मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। देवजीत सैकिया ने कहा, 'आने वाले वर्षों में स्थिति क्या होगी यह मैं नहीं जानता, लेकिन फिलहाल मुझे मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की कोई संभावना नजर नहीं आती, क्योंकि इसके लिए न केवल भारत, बल्कि आईसीसी के अन्य क्रिकेट खेलने वाले देशों, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के हितों को भी ध्यान में रखना होगा।'

Created On :   18 Jun 2026 7:02 PM IST

Tags

Next Story