India-England ODI series: भारतीय टीम में खुशी का माहौल, इस खूंखार गेंदबाज की वनडे में हुई वापसी, फैंस का उत्साह सातवे आसमान पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, इसी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान में वापसी हो रही है। वह ओडीआई मैच खेलने के लिए बेताब हैं उन्होंने इंग्लैंड से होनी वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यह देख क्रिकेट प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं है, उत्साह तो सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
BCCI बुमाराह को क्यों नहीं खिला रहा था वनडे मैच?
बीसीसीआई ने सूर्या की कप्तानी में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 के लिहाज से फिट रखने के लिए और वर्कलोड न पड़े इसलिए एक प्लान तैयार किया था। बुमराह उसी रणनीति का हिस्सा थे, उन्होंने काफी समय से एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं। अब वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए उन्हें ओडीआई स्क्वाड में शामिल किया गया है। बता दें, जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
इंग्लैंड के खिलाफ होगी बुमराह की वापसी
आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद बुमराह को रेस्ट दिया गया था। काफी दिनों बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से इस फॉर्मेट में कदम रखेंगे। भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंट का दौरा करने जा रही है। दोनों टीमों के बीच होने वाली यह सीरीज काफी रोमांचक होने जा रही है। क्रिकेट प्रेमी टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी एक सात खेलते दिखेंगे। बुमराह की वापसी से भारतीय तेज गेंदबाजी एक बार फिर से खतरनाक और आक्रमण वाली बन जाएगी।
Created On :   18 Jun 2026 8:21 PM IST












