India A vs Sri Lanka A match: वैभव से धक्का-मुक्की करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, क्या सूर्यवंशी पर भी लगेगा? विवाद पर BCCI ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार (15 जून) को श्रीलंका के दाम्बुला में मैच खेला गया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी देखी गई। यह सारा विवाद उस समय शुरू हुआ जब सुपर ओवर जीतने के बाद श्रीलंका टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहें चल रही है कि वैभव सूर्यवंशी पर BCCI ने कार्रवाई की है। आइए आपको बतातें हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने युवा बल्लेबाज पर क्या कोई एक्शन लिया है। बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों की धक्का-मुक्की पर क्या कहा है?
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विवाद पर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि मैदान पर हुई झड़प पर खिलाड़ियों को दंडित करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ मैच रेफरी को पास है।
मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने मैदान पर हुई अनुशासनहीनता पर सख्त रूख अपना है। उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर विशन हलमगे पर जुर्माना ठोक दिया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच-बचाव करने वाले श्रीलंका के सीनियर निरोशन डिकवेला पर भी एक्शन हुआ है। वैभव सूर्यवंशी की स्लेजिंग करने वाले खिलाड़ी विशन हलमगे को भी दंडित किया गया है।
देवजीत सैकिया ने कही ये बात
बीसीसीआई सचिव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करने के दौरान कहा कि बोर्ड नियमों के दायरे में रहकर काम करता है। आगे उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं कि बीसीसीआई वैभव पर बड़ा एक्शन लेने पर विचार कर रहा है। लेकिन क्या आप चाहते हैं कि भारतीय बोर्ड मैच रेफरी के अधिकार क्षेत्र में दखल दे? अगर इस तरह के मामले होते हैं तो बीसीसीआई के पास कोई अथॉरिटी नहीं है। हम इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेंगे क्योंकि मैच रेफरी और अंपायर ऑन-फील्ड विवाद पर फैसला लेने के लिए मौजूद हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'जो कुछ भी हुआ वह खेल का हिस्सा था। बीसीसीआई के नियमों और ICC के रेगुलेशंस के तहत इस तरह के मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं है। अगर मैदान पर कुछ गलत होता है, तो मैच रेफरी और अंपायर कॉल लेंगे अर्थात मामले की जांच करके। इसके लिए पहले से ही एक मजबूत सिस्टम मौजूद है। अगर हम इसमें कूदेंगे, तो यह एक गलत मिसाल कायम करेगा।'
Created On :   18 Jun 2026 7:05 PM IST












