क्रिकेट: बीसीसीआई की सलाना कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट जारी, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर हुए बाहर, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

बीसीसीआई की सलाना कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट जारी, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर हुए बाहर, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत
  • बीसीसीआई ने जारी की वार्षिक अनुबंध सूची
  • ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता
  • रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को मिली जगह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। 2023-24 सीजन के लिए जारी की गई इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे बड़े खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने इन दोनों को बाहर का रास्ता इनके घरेलू क्रिकेट में हिस्सा न लेने की वजह से दिखाया है। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध नहीं दिया गया है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस साल 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया है। यह कॉन्ट्रेक्ट 01 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। इस बार बोर्ड ने अलग से तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रेक्ट भी दिया है। जिसमें आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरप्पा शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

बीसीसीआई ने इस बार रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, मुकेश कुमार और रजत पाटीदार खिलाड़ियों को कॉन्ट्रेक्ट में जगह दी है। वहीं अय्यर और ईशान किशन के अलावा चेतेश्वर पुजारा, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन और उमेश यादव की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी हुई है।

अनुबंधित खिलाड़ियों की लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सलाना कॉन्ट्रैक्ट में चार ग्रुप होते हैं। जो कि सबसे पहला ग्रुप ग्रेड ए प्लस होता है। इस ग्रुप में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जो तीनों ही फॉर्मेट रेगुलर खेलते हैं। इसके बाद ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी ग्रुप होता है।

  • ग्रेड ए+ - रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।
  • ग्रेड ए - रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या।
  • ग्रेड बी - सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल।
  • ग्रेड सी - रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

इनमें ग्रेड ए+ ग्रुप के खिलाड़ियों को सालाना सात करोड़ रुपये, ए ग्रेड के खिलाड़ियों को पांच करोड़, बी ग्रेड के खिलाड़ियों को तीन करोड़ और सी ग्रेड ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये सलाना मिलते हैं।

Created On :   28 Feb 2024 1:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story