महिला अंडर-19 एशिया कप: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, भाविक अहिरे कप्तान, देखें 15 सदस्यीय टीम में किसे मिली जगह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। भाविका अहिरे को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, अनादि तागड़े उपकप्तान चुनी गई हैं। टीम में समाइरा राघव और उमा काशवी को भी जगह मिली है। महिला अंडर-19 एशिया कप यूएई में 8 से 20 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।
इन खिलाड़ियों को मिला मौका
टीम के अन्य खिलाड़ियों में श्रेया एस चव्हाण भी शामिल हैं, जो कि कप्तान भाविका के अलावा टीम में विकेटकीपर/बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगी। इससे भारतीय टीम के पास विकेटकीपिंग के लिए दूसरा विकल्प भी मौजूद रहेगा।
यह भी पढ़े -न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को पछाड़कर बने 'सिक्सर किंग'
उनके अलावा इरा जाधव, निधि महतो और पूर्वा सिवाच को शामिल किया गया है। महक नरवसे, मैत्री मनियार, ईश्वरी आवासरे और दीया यादव भी टीम का हिस्सा हैं। समायरा राघव, कुमारी पलक, उमा काश्वी, अच्छाह परमार और पलक सिंह भी स्क्वॉड में शामिल हैं।
बात करें उमा काश्वी की तो उनका इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 सीरीज में प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने पहले टी20 में 3 विकेट झटके थे। दूसरे मैच में उन्होंने केवल 2 ओवर डाले, उसमें भी सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसी तरह अचसा परमान का प्रदर्शन भी सीरीज में अच्छा रहा। उन्होंने पहले मैच में 52 और दूसरे में 82 रन बनाए।
यह भी पढ़े -क्राइस्टचर्च के मैदान पर उतरते ही यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
खिताब डिफेंड करने उतरेगी भारतीय टीम
अंडर-19 भारतीय महिला टीम का हाल के सालों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम ने 2024 में अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। इस बार भारतीय टीम उसी कामयाबी को दोहराने और अपना खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसके अलावा भारत ने 2023 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। इन दोनों खिताबों को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम की गिनती मौजूदा दौर में दुनिया की ताकतवर टीमों में होती है।
भारतीय स्क्वॉड - भाविका अहिरे (कप्तान, विकेटकीपर), अनादि तागड़े (उपकप्तान), इरा जाधव, निधि महतो, पूर्व सिवाच, महक नरवासे, मैत्री मनियार, ईश्वरी अवसरे, दीया यादव, श्रेया एस चव्हाण (विकेटकीपर), समैरा राघव, कुमारी पलक, उमा काशवी, अचसा परमार, पलक सिंह।
Created On :  

