Most Sixes in WTC: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को पछाड़कर बने 'सिक्सर किंग'

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, कई दिग्गजों को पछाड़कर बने सिक्सर किंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

डिजिटल डेस्क, क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया। वह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मुकाबले के दूसरे दिन यह मुकाम हासिल किया। पंत्र ने पहली पारी में 39 गेंद खेलकर 23 रन बनाए। अपनी इस छोटी सी पारी में पंत ने एक छक्का लगाया।

क्राइस्टचर्च मैच से पहले ऋषभ पंत और बेन स्टोक्स वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के (88-88) लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। लेकिन, क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में एक छक्का लगाते ही पंत के नाम 89 छक्के हो गए हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में लंबे समय से स्टोक्स और पंत के बीच रेस चल रही थी। लेकिन, अब जब स्टोक्स इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, इसलिए आने वाले कुछ समय तक यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम ही रहेगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों में पंत के बाद दूसरे नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल हैं, जिनके नाम 48 सिक्स हैं।

देखें टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची

89 सिक्स - ऋषभ पंत (भारत)

88 सिक्स - बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

56 सिक्स - रोहित शर्मा (भारत)

48 सिक्स - शुभमन गिल (भारत)

45 सिक्स - यशस्वी जायसवाल (भारत)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव क्रिकेटरों की सूची में भी भारत का ही दबदबा है। देखें लिस्ट...

89 सिक्स - ऋषभ पंत (भारत)

48 सिक्स - शुभमन गिल (भारत)

45 सिक्स - यशस्वी जायसवाल (भारत)

44 सिक्स - हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

42 सिक्स - रवींद्र जडेजा (भारत)

Created On :  

Tags

Next Story