IPL Super Over History: सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने वाली 4 टीमें, दिल्ली से लेकर मुंबई तक, जाने लिस्ट में कौन है सबसे ऊपर?

सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीतने वाली 4 टीमें, दिल्ली से लेकर मुंबई तक, जाने लिस्ट में कौन है सबसे ऊपर?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के टी-20 फॉमेट में अक्सर सुपर ओवर देखने को मिलता हैं। इसी बीच आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच खेला गया जिसमें KKR ने जीत दर्जी की। आइए हम आपको बताते हैं ऐसी टीमों के बारे में जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार सुपर ओवर जीती है।

दिल्ली कैपिटल्स

इस लिस्ट में पहले स्थान पर है दिल्ली कैपिटल्स। DC ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर ओवर जीते हैं। दिल्ली ने अब तक आईपीएल में 5 सुपर ओवर खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 4 जीते हैं।

पंजाब किंग्स

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है पंजाब किंग्स (PBKS)। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 4 सुपर ओवर खेले हैं, जिसमें से 3 में उनको जीत मिली है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इस सूची में तीसरे स्थान पर है, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)। इस टीम ने आईपीएल में 3 सुपर ओवर खेले हैं जिसमें से 2 में उन्होंने जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस

बता दें कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 4 सुपर ओवर खेले हैं, जिसमें से 2 में उनको हार और 2 में जीत मिली है।

आपको बता दें, मैच टाई होने पर परिणाम निकालने के लिए सुपर ओवर (Super Over) कराया जाता है। इसमें दोनों टीमें एक-एक ओवर खेलती हैं, जहाँ 2 विकेट गिरने पर पारी खत्म हो जाती है, और ज्यादा रन बनाने वाली टीम जीतती है।

Created On :   27 April 2026 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story