IPL 2026: पावरप्ले में सबसे कम स्कोर कर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, दिल्ली बन गई नंबर-1 टीम

पावरप्ले में सबसे कम स्कोर कर बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, दिल्ली बन गई नंबर-1 टीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 के 39वें मुकाबले में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच में बेंगुलरु ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बहले बैटिंग करने मैदान में आई दिल्ली कैपिटल्स टीम ने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले के अंदर सबसे कम स्कोर करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टीम ने पावरप्ले में 13 रन बना कर 6 विकेट खो दिए।

इसके पहले आईपीएल में पावरप्ले स्कोर 14 रन का था। साल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पावरप्ले में 3 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए थे। यह मैच हैदराबाद और राजस्थान के बीच खेला जा रहा था। अब इस लिस्ट में दिल्ली भी शामिल हो गई है।

IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे कम स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स- 13/6 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली (2026)

राजस्थान रॉयल्स- 14/2 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, केपटाउन (2009)

सनराइजर्स हैदराबाद- 14/3 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स, पुणे (2022)

चेन्नई सुपर किंग्स- 15/2 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्ड, कोलकाता (2011)

चेन्नई सुपर किंग्स- 16/1 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स, रायपुर (2015)

मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद को साहिल परख के रूप में पहला झटका लगा। उसके बाद अगला विकेट केएल राहुल का गिरा, वह सिर्फ 1 रन ही बना सके। फिर समीर रिजवी को जोश हेजलवुड ने गोल्डन डक पर आउट किया।

दिल्ली का चौथा विकेट ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में गिरा, वह 5 रन बना कर आउट हुए। उसके बाद क्रीज पर आए कप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले ही वापस चले गए। छठा विकेट नितीश राणा के रूप में गिरा, जिन्होंने 9 गेंदों में सिर्फ 01 रन बनाया। भुवनेश्वर कुमार को 3 और हेजलबुड को 4 विकेट मिला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सिर्फ 75 रनों पर ढेर कर दिया। इस मैच में जोश हेजलवुड ने 4 विकेट (3.3 ओवर में 12 रन) और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट (3 ओवर में 5 रन) लिए।

Created On :   27 April 2026 10:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story