DC Vs RCB: बेंगलुरु की घातक गेंदबाजी, 75 रन पर ढेर हुई दिल्ली, हेजलवुड ने 4 और भुवनेश्वर ने 3 विकेट झटके

बेंगलुरु की घातक गेंदबाजी, 75 रन पर ढेर हुई दिल्ली, हेजलवुड ने 4 और भुवनेश्वर ने 3 विकेट झटके
आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली की टीम केवल 75 रन पर सिमट गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम केवल 75 रन पर सिमट गई।

हेजलवुड-भुवनेश्वर की आंधी में उड़ी दिल्ली

पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के 6 विकेट महज 8 रन पर गिर गए। केवल अभिषेक पोरेल ही कुछ समय तक आरसीबी की तूफानी गेंदबाजी का सामना कर सके। उन्होंने 30 रन बनाए, जिसकी बदौलत ही दिल्ली 75 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। दूसरे छोर पर किसी भी बैटर ने पोरेल का साथ नहीं दिया।

बेंगलुरु की तरफ से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उन्होंने केएल राहुल, समीर रिजवी, नीतीश राणा और अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी घातक बॉलिंग की। उन्होंने साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को आउट किया। इसके अलावा रसिख सलाम डार, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर्स

दिल्ली कैपिटल्स - साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर - अभिषेक पोरेल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार |

इम्पैक्ट प्लेयर्स - जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।

Created On :   27 April 2026 9:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story