RCB Record: केवल 39 गेंदों में चेज किया टारगेट...दिल्ली के खिलाफ मैच में बेंगलुरु ने बनाया रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 39वें मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 9 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के दिए महज 76 रन के टारगेट को आरसीबी ने 6.3 ओवरों में हासिल किया। इसी के साथ आरसीबी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह आईपीएल इतिहास की सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहते मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।
टॉप पर मुंबई काबिज
आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष जीत हासिल की। इस मामले में मुंबई इंडियंस (MI) टॉप पर है। टीम ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राडइर्स (KKR) के खिलाफ 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 87 गेंदें बाकी रहते मैच अपने नाम किया था।
यह भी पढ़े -दिल्ली के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले बैटर बने
दिल्ली का तीसरा सबसे कम स्कोर
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में महज 75 रन पर सिमट गई। आईपीएल के इतिहास में यह दिल्ली का तीसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वह साल 2017 में मुंबई के खिलाफ केवल 66 रन पर सिमट गई थी। इसी साल के आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने भी केवल 67 रन पर दिल्ली को समेट दिया था।
वहीं, यह बेंगलुरु के खिलाफ किसी विपक्षी टीम का तीसरा न्यूनतम स्कोर है। साल 2009 में राजस्थान रॉयल्स की टीम बेंगलुरु के खिलाफ महज 58 रन पर सिमट गई थी। साल 2023 में आरआर सिर्फ 59 रन पर ढेर हुई थी।
यह भी पढ़े -दिल्ली की शर्मनाक हार, बेंगलुरु ने 9 विकेट से मात दी, दर्ज की सीजन की 6वीं जीत, हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार चमके
दिल्ली के खिलाफ दूसरी सबसे ज्यादा जीत
इस मैच के साथ ही आरसीबी किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा आईपीएल मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने डीसी के विरुद्ध 21वां आईपीएल मैच जीता है। इस मामले में उसने चेन्नई सुपर किंग्स बनाम आरसीबी (21 जीत), केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (21 जीत), एमआई बनाम डीसी (21 जीत) और चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर (21 जीत) की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में एमआई शीर्ष पर है, जिसने केकेआर के खिलाफ 25 मैच जीते हैं।
Created On :   28 April 2026 12:39 AM IST









