IPL 2026: कौन हैं साहिल परख? अपने डेब्यू मैच में RCB के खिलाफ 0 पर हुए आउट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपना 8वां मुकाबला खेलने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टीम ने प्लेइंग-11 में बदलाव करते हुए युवा बल्लेबाज साहिल परख को खेलने का मौका दिया। साहिल श्रीलंकाई गेंदबाज पथुम निसांका की जगह खेलने उतरे थे। वह अपने आईपीएल डेब्यू मैच में को भुनाने में नाकाम रहे। बता दें, 24 अप्रैल को जेटली स्टेडियम में साहिल को अभ्यास के दौरान चेहरे पर चोट लगी थी। आइए जानते हैं, आखिर कौन हैं साहिल परख?
कौन हैं सहिल परख?
सहिल परख का जन्म 7 जून 2007 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। वे 18 साल के हैं। वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं। साहिल भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ 75 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा साहिल ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके सुर्खियां बटोरी थीं।
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में साल 2025 में साहिल उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 177.19 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। दिल्ली ने साहिल को 2026 में 30 साल रूपये में खरीदा था।
महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। इसमें एक मैच गोवा के खिलाफ और एक यूपी के खिलाफ था। हालांकि दोनों ही मैचों में साहिल फ्लाप थे। 2 मैचों में उन्होंने कुल 24 रन बनाए, जिसमें हाई स्कोर 18 रनों का रहा।
Created On :   27 April 2026 11:14 PM IST







