IPL 2026: आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीम बनी LSG, ऋषभ पंत को कप्तानी से उठाने की उठी मांग

आईपीएल की सबसे फिसड्डी टीम बनी LSG, ऋषभ पंत को कप्तानी से उठाने की उठी मांग
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अभी तक बेहद शर्मनाक रहा है। टीम ने 8 मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की है। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन अभी तक बेहद शर्मनाक रहा है। टीम ने 8 मैचों में से केवल दो में जीत हासिल की है। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। टीम को लीड कर रहे ऋषभ पंत न ही बैटिंग में कुछ कर पा रहे हैं और न ही कप्तानी में। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग उठने लगी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने यह मांग उठाई है। इसके साथ ही उन्होंने पंत की जगह किसे टीम की कमान सौंपी जाए, ये भी बताया है।

पंत की जगह ये प्लेयर बने कप्तान

अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा, "मुझे लगता है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी को एक खिलाड़ी के रूप में खेलना चाहिए। आप उन्हें फ्री छोड़कर उनसे बेस्ट ले सकते हैं और उनसे कहिए कि जाकर खेलिए और मैच जिताइए। उन्हें कप्तानी का बोझ मत दीजिए। मुझे लगता है कि एडन मार्करम बेहतर कप्तान हैं। उन्होंने अफ्रीका की अच्छी कप्तानी की है। वह मानसिक तौर पर मजबूत हैं। मुझे लगता है कि वह खिलाड़ियों से बेस्ट निकाल सकते हैं।"

जाफर ने आगे कहा, "लेकिन यह ऐसा नहीं लगता है कि जो हकीकत में होगा। यह सिर्फ मेरा सुझाव है, लेकिन अगर मैं वहां होता, तो ऐसा ही करता। अभी लखनऊ पूरी तरह से बिखरी हुई दिख रही है। यह जानना भी मुश्किल है कि अब उनसे क्या उम्मीद करें। अगर मैं डगआउट में होता, तो मैं पहली चीज यही करता कि मार्करम कप्तान हैं।"

प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी पायदान पर है। टीम का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है। टीम अगर अपने बाकी बचे 6 मैच भी जीत लेती है तो उसके 16 पॉइंट्स होंगे। इसके बाद उसे बाकी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा।

Created On :   28 April 2026 1:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story