IPL News: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले RCB के लिए आई बुरी खबर! इंजरी के चलते ये खूंखार बैटर नहीं बन पाएगा प्लेइंग-11 हिस्सा

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच टक्कर होगी। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से पहले बेंगलुरु के लिए एक बुरी खबर आई है। टीम के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट पूरी तरह फिट न हो पाने के चलते आज का मैच भी नहीं खेल पाएंगे। RCB के बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'साल्ट पूरी तरह स्वस्थ ना होने के कारण दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। साल्ट इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी नहीं खेले थे।
यह भी पढ़े -'क्लिप बार-बार देखी, उन्होंने दिशा नहीं बदली', अंगकृष को आउट दिए जाने के फैसले पर बोले ललित मोदी
बता दें कि इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी फिल साल्ट बेंगलुरु की प्लेइंग टीम का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह जैकब बैथेल ने विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत की थी। बैथेल इस मैच में केवल 14 रन ही बना सके थे। आज के मैच में भी दोनों की जोड़ी एक बार फिर ओपनिंग करती दिखाई दे सकती है।
साल्ट का न खेलना RCB के लिए झटका
फिल साल्ट का ना होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है, उन्होंने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेलकर 202 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 202 रन निकले हैं। ऐसे इन-फॉर्म बैटर का बाहर होना बेंगलुरु के लिए अच्छी खबर नहीं है।
बता दें कि इस सीजन में जब बेंगलुरू और दिल्ली का मुकाबला हुआ था तो फिल साल्ट ने उसमें 38 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी। ऐसे में भी साल्ट का इंजर्ड होना आरसीबी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Created On :   27 April 2026 3:17 PM IST











