IPL 2026: KKR ने LSG को दिया 156 रन का लक्ष्य, रिंकू बने टीम के लिए संकटमोचन, मोहसिन खान ने झटके 5 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL में आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर बनाए 155 रन। मोहसिन ने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। रिंकू सिंह ने 51 गेंद में 83 रनों की दिल जीत लेने वाली पारी खेली।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने सात विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं। केकेआर को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, सिर्फ 31 रन पर 4 हो गए थे। कैमरून ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली, लेकिन टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे से लेकर टिम साइफर्ट और अंकृष रघुवंशी भी फ्लॉप रहे। रघुवंशी का विकेट तो विवादित रहा, जिन्हें OBS (ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड) के लिए आउट करार दिया गया।
कोलकाता का 6 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 31 रन था। उसके बाद क्रीज पर बैटिंग करने आए रिंकू सिंह उन्होंने 18 ओवर तक धीमा खेलते रहे। उसके बाद 18वें ओवर से उन्हेंने गियर बदला और 11 गेंदों में 40 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 1 चौका लगाया। रिंकू की 43 रनों की पारी की बदौलत कोलकाता 150 का स्कोर कर पाई। रिंकू सिंह ने पारी के अंतिम ओवर में दिग्वेश राठी के ओवर में लगातार 4 छक्के भी लगाए।
आईपीएल के इतिहास में मोहसिन खान ऐसे तीसरे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने LSG के लिए 5 विकेट लिए हो। उनसे पहले केवल मार्क वुड और यश ठाकुर ने ऐसा किया है. मोहसिन ने इस मैच में 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पावेल और अनुकूल रॉय को अपना शिकार बनाया.
Created On :   26 April 2026 9:29 PM IST











