LSG Vs KKR: अंगकृष रघुवंशी के रनआउट पर मचा बवाल, अंपायर से भिड़े कोच अभिषेक नायर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईपीएल 2026 में आज यानि रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल मचा हुआ है। न वो बोल्ड हुए और न ही कैच आउट, फिर भी उन्हें अंपायर ने ऑउट दे दिया। इसे लेकर अंगकृष रघुवंशी ने फील्ड अंपायर से बहस की, वहीं कोलकाता के कोच अभिषेक नायर भी बाउंड्री पर खड़े अंपायर से जा भिड़े। आखिर पूरा माजरा क्या है, आइए जानते हैं...
इसलिए दिया आउट..
मामला कोलकाता की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद का है। प्रिंस यादव की ओर से फेंकी गई गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिडऑन की तरफ शॉट खेला। वह रन लेने क्रीज से बाहर निकले, लेकिन दूसरी तरफ खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। रघुवंशी के लौटते समय, फील्डर ने उनकी ओर गेंद फेंकी जो कि पैर पर जाकर टकराई। तभी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने अपील की।
इसके बाद मैदान पर मौजूद अंपायर ने रिव्यू का इशारा किया। थर्ड अंपायर के मुताबिक रघुवंशी ने क्रीज पर वापस लौटते समय अपनी दिशा बदल दी थी, इसलिए गेंद को स्टंप पर लगने से रोकने के लिए रघुवंशी को आउट दिया जाता है। थर्ड अंपायर का यह फैसला केकेआर कैंप के लिए चौंकाने वाला था। दरअसल क्रिकेट के नियमों के मुताबिक यदि अंपायर को लगता है कि किसी खिलाड़ी ने जानबूझकर गेंद और स्टंप्स के बीच आने की कोशिश की है, तो वो उसे आउट करार दे सकता है। इस तरह से खुद को आउट दिए जाने के बाद अंगकृष रघुवंशी गुस्से में नजर आए। उन्होंने वापस लौटे समय पहले बल्ले को जमीन पर पटका और फिर हेलमेट उतार कर फेंक दिया।
वहीं, कोलकाता के कोच करुण नायर भी इस फैसले से नाराज दिखाई दिए। इसे लेकर उन्होंने अंपायर से बहस भी की। वहीं मैच की बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। टीम के लिए रिंकू सिंह ने 83 रन की शानदार पारी खेली। वहीं लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने 5 विकेट झटके।
Created On :   26 April 2026 9:40 PM IST











