WI Vs PAK: पाकिस्तान के लिए फिर मुसीबत बने जस्टिन ग्रीव्स, पहले टेस्ट में गेंद से तो दूसरे में बल्ले से दिखाया कमाल

पाकिस्तान के लिए फिर मुसीबत बने जस्टिन ग्रीव्स, पहले टेस्ट में गेंद से तो दूसरे में बल्ले से दिखाया कमाल
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स इन दिनों अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए फिर यादगार प्रदर्शन किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स इन दिनों अपने करियर की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए फिर यादगार प्रदर्शन किया। उन्होंने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए कठिन परस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की। अपनी 73 रन की पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1 हजार रन भी पूरे कर लिए।

वेस्टइंडीज को संकट से उबारा

त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीव्स 64 रन बनाकर नाबाद लौटे। हांलाकि दूसरे दिन वह अपनी पारी में केवल 9 रन ही जोड़ सके और 73 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन एक समय 120 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी वेस्टइंडीज टीम को उन्होंने अपनी इस संघर्ष भरी से उबारा। उन्होंने शाई होप (29 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की और बाद में कप्तान रोस्टन चेज के साथ छठे विकेट के लिए 96 रनों की बेहद अहम पार्टनरशिप करके टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया।

शानदार फॉर्म में चल रहे ग्रीव्स

इस साल ग्रीव्स बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर बल्लेबाजी में उन्होंने कमाल किया है। इस साल उन्होंने केवल 5 पारियों में लगभग 59 के औसत से 291 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। मध्यमक्रम में समझदारी भरी बल्लेबाजी करके उन्होंने टीम की बैटिंग को मजबूती प्रदान की है।

पहले मैच में गेंद से किया था कमाल

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में ग्रीव्स ने गेंदबाजी से कमाल दिखाया था। उन्होंने लगातार 5 मेडल फेंकते हुए 5 विकेट लिए थे। ये कमाल करने वाले वह टेस्ट इतिहास के पहले गेंदबाज बने थे। यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला 5 विकेट हॉल था। इस समय टेस्ट में उनके नाम 29.03 की प्रभावी औसत से 31 टेस्ट विकेट दर्ज हैं।

Created On :   4 Aug 2026 12:34 AM IST

Tags

Next Story