Gautam Gambhir: कोच पद से हटाए जा सकते हैं गौतम गंभीर, एक्शन लेने की तैयारी में बीसीसीआई! यह सीरीज करेगी भविष्य का फैसला

कोच पद से हटाए जा सकते हैं गौतम गंभीर, एक्शन लेने की तैयारी में बीसीसीआई! यह सीरीज करेगी भविष्य का फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की स्थिति अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थीं। टीम के लगातार खराब होते प्रदर्शन से टीम के अंदर गंभीर का वर्चस्व और समर्थन अब कम होने लगा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की स्थिति अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थीं। टीम के लगातार खराब होते प्रदर्शन से टीम के अंदर गंभीर का वर्चस्व और समर्थन अब कम होने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ ही ड्रेसिंग रूम में भी गंभीर को लेकर नाराजगी बढ़ी है। इसके चलते उनके कार्यकाल पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों का मानना है कि टीम इंडिया को हाल ही सीरीजों में मिली हार का जिम्मेदार गंभीर खिलाड़ियों के साथ-साथ सपोर्ट स्टाफ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को ठहरा देते हैं। उनके इस बर्ताव से ड्रेसिंग रूम के अंदर मतभेद की खबरें सामने आने लगी हैं। दावा किया गया है कि कुछ प्लेयर्स ने उनके इस रवैये की शिकायत बोर्ड के अधिकारियों से की है।

चयन में मनमानी से बढ़ीं मुश्किलें

बीसीसीआई ने शुरुआत में गंभीर को अपनी पसंद का सपोर्ट स्टाफ चुनने और फैसला लेने की छूट दी थी। लेकिन, अब बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि गंभीर ने इस छूट का गलत फायदा उठाया। जब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम को हार मिली थी तब गंभीर आलोचनाओं से तो बच गए थे, लेकिन उनके टीम में बदलाव के दौर को लेकर दिए बयान से उनकी भारी किरकरी हुई थी। अपने कार्यकाल की शुरुआत में बदलाव की बात को खारिज करने वाले गंभीर अब हार की वजह ट्रांजिशन को बता रहे हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई का उन पर से भरोसा कम हुआ है।

श्रीलंका दौरा तय करेगा गंभीर का भविष्य

यूके के खराब दौरे और टेस्ट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब 15 अगस्त से शुरू होने वाला श्रीलंका दौरा गौतम गंभीर के भविष्य का फैसला कर सकता है। अगर टीम इंडिया इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो गंभीर की कुर्सी पर मंडरा रहे संकट के बादल और गहरा सकते हैं। हालांकि, उनका भारतीय टीम के मुख्य कोच का कार्यकाल 2027 तक का उहै। वनडे वर्ल्ड कप में अभी एक साल का वक्त बचा है ऐसे में बीसीसीआई जैसा बड़ा बोर्ड जल्दबाजी में कोच हटाने के पक्ष में आमतौर पर नहीं रहता।

Created On :   4 Aug 2026 12:19 AM IST

Tags

Next Story