भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: माइकल वॉन ने उठाए रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल, कहा- विराट कोहली होते तो भारत नहीं हारता

माइकल वॉन ने उठाए रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल, कहा- विराट कोहली होते तो भारत नहीं हारता
  • इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम को मिली हार
  • माइकल वॉन ने उठाए रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल
  • माइकल वॉन ने कहा विराट कोहली होते तो भारत नहीं हारता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारतीय टीम को बड़ी बढ़त के बाद एक करारी हार झेलनी पड़ी। इसकी वजह से कई क्रिकेट दिग्गज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठा रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी एक बड़ा बयान दिया है। माइकल वॉन का मानना है कि हैदराबाद टेस्ट में कप्तान रोहित स्विच ऑफ हो गए थे। अगर रोहित की जगह विराट कोहली होते तो भारतीय टीम को हार नहीं झेलनी पड़ती।

रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल

माइकल वॉन हैदराबाद टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के मैदान में एटीट्यूड की ख‍िल्ली उड़ाई है। पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा, "अगर विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान होते तो भारत इंग्लैंड से हैदराबाद टेस्ट नहीं हारता। उनका मानना है कि रोहित शर्मा खेल के दौरान पूरी तरह से स्विच ऑफ हो गए थे। मैंने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी को बहुत मिस किया। अगर विराट होते तो भारत मैच नहीं हारता।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रोहित बहुत महान खिलाड़ी हैं। लेकिन इस मुकाबले में उनकी कप्तानी साधारण थी।

टेस्ट क्रिकेट में कप्तान रोहित फेल

रोहित शर्मा ने साल 2022 में विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय टीम की टेस्ट कमान संभाली थी। उसके बाद से रोहित शर्मा ने कुल 11 टेस्ट मैचों में से 6 में जीत हासिल की है। जबकि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन मैच गंवाएं हैं। इन तीन में से दो हार भारतीय सरजमीं पर मिली है। जबकि विराट कोहली को अपने आठ साल के टेस्ट कप्तानी करियर में भारतीय सरजमीं पर खेले 31 टेस्ट मैचों में से केवल दो मैच में हार मिली थी। वहीं रोहित शर्मा को केवल दो सालों में ही भारतीय सरजमीं पर दो टेस्ट हार झेलनी पड़ी है। यह अपने आप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है।

Created On :   31 Jan 2024 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story