Quinton de Kock's Record: पंजाब के खिलाफ मैच में डी कॉक ने रचा इतिहास, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

पंजाब के खिलाफ मैच में डी कॉक ने रचा इतिहास, एमएस धोनी को छोड़ा पीछे
  • मुंबई और पंजाब के बीच खेला जा रहा मैच
  • क्विंटन डीकॉक ने मैच में शानदार शतक लगाया
  • एमएस धोनी को सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पीछे छोड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने 196 रन का टारगेट रखा है। मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता गेंदबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक ने शानदार बैटिंग करते हुए तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने मैच में 60 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के निकले। अपनी इस लाजवाब पारी की दम पर डीकॉक ने एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

धोनी को पीछे छोड़ा

क्विंटन डी कॉक का आईपीएल में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज यह 25वां अर्धशतक है। वह अब सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने इस लीग में 24 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेली है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर केएल राहुल का नाम दर्ज है। उन्होंने 31 बार ऐसा किया है।

रोहित की जगह खेले

डी कॉक को चोटिल रोहित शर्मा की जगह पर मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। मैच की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रयान रिकेल्टन 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार यादव को अर्शदीप सिंह ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। हालांकि, इसके बाद डी कॉक ने तीसरे विकेट के लिए नमन धीर के साथ मिलकर 68 गेंदों में 122 रनों की अहम साझेदारी निभाई। नमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नमन ने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। टीम ने 20 ओवर में 195 रन का स्कोर खड़ा किया।

Created On :   16 April 2026 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story