IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स में गहराया इंजरी संकट, चोट के चलते स्टार पेस खलील अहमद हुए आईपीएल से बाहर

चेन्नई सुपरकिंग्स में गहराया इंजरी संकट, चोट के चलते स्टार पेस खलील अहमद हुए आईपीएल से बाहर
  • चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 में से 2 मैच जीते
  • टीम खिलाड़ियों की चोटों से परेशान
  • खलील अहमद क्वाड इंजरी के चलते हुए बाहर

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 में शुरुआती तीन मैचों में मिली हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने शानदार वापसी की है। टीम ने लगातार दो जीते दर्ज कर, टॉप-5 में वापसी की है। चेन्नई के लिए इस सीजन में जो सबसे बड़ा समस्या बनी है, वो उसके प्लेयर्स की इंजरी है। टीम के कई खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने के पहले ही नाथन एलिस और स्पेंसर जॉनसन जैसे खिलाड़ी चोट से चलते बाहर हो गए हैं। टीम की रीढ़ माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भी चोट से उबर रहे हैं।

चेन्नई के इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की सूची में एक नाम और जुड़ गया है और वो नाम तेज गेंदबाज खलील अहमद का है। वह क्वाड इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने से अब टीम मैनेजमेंट को अपने बॉलिंग कॉम्बिनेशन में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।

2-3 महीन तक रहेंगे क्रिकेट से दूर

क्वाड इंजरी यानि जांघ के सामने की मांसपेशियों में खिंचाव। इस इंजरी से उबरने में खलील अहमद को करीब 10 से 12 हफ्ते यानि दो से तीन महीने का समय लग सकता है। आईपीएल में खलील के अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 5 मैचों में केवल 2 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट करीब 9 का रहा है।

कौन लेगा जगह?

खलील अहमद के बाहर होने के बाद सवाल उठता है कि उनकी जगह टीम में किसे शामिल किया जाएगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को सीएसके शामिल कर सकती है। हेनरी नई बॉल से स्विंग और बाउंस निकालने में माहिर हैं। यदि वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो अकील हुसैन को बाहर बैठना पड़ सकता है, क्योंकि आईपीएल नियमों के मुताबिक चार विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग टीम का हिस्सा हो सकते हैं।

Created On :   16 April 2026 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story